समाजवादी पार्टी किसानो के हक़ की लड़ाई उनके साथ लड़ेगी : इंजीनियर जावेद इक़बाल खान
लखनऊ तस्वीर न्यूज़ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर अन्नदाता से अन्याय के खिलाफ समाजवादियों का संघर्ष जारी रहेगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने जिलों में किसान यात्रा जारी रखने का काम करेंगे और सरकारी दमन का दृढ़ता से सामना किया जायेगा । जनता और किसान उनके साथ होंगे। भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दोगनी करने की बात की थी, लेकिन अब कृषि कानून लाकर केंद्र सरकार ने किसानो को कमजोर और पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है मोदी सरकार द्वारा लयेगये कृषि कानूनों से किसान की जमीन जब्त कर ली जाएगी। किसान बर्बाद हो जाएगा। समाजवादी पार्टी किसानो का अहित नहीं होने देगी और सड़को पर उतर कर विरोध दर्ज कराएगी और केंद्र सरकार को इस काळा कानून को वापस लेने का दवाव बनाएगी I
भाजपा सरकार किसानों की आवाज नहीं दबा सकेगी। किसान जिन मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं उस पर सरकार क्यों नहीं कार्रवाई करती है? जो कानून किसानों के हित में नहीं है। उन्हें बदलने में उसे क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का बहाना भाजपा सरकार कर रही है जब भाजपा की रैलियां होती हैं तब इसका ध्यान क्यों नहीं होता है। कोविड-19 के बहाने भाजपा की प्रदेश सरकार समाजवादी पार्टी को राजनैतिक और सामाजिक कार्यक्रम से रोकती है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ पर पुलिस के माध्यम से जुल्म और अत्त्याचार कर रही है
इंजीनियर जावेद इक़बाल सदस्य,राज्य कार्यकारिणी ने कहा कि भाजपा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार
ने आम जन मानष के लिए ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे लोगो का जीवन यापन बेहतर तरह से गुजर सके ,आज लोगो के ऊपर अलग अलग तरह से टैक्स लाद कर लोगो की जिंदगी में दर्द पैदा किया जा रहा I लोगो की आय बढ़ाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही I इंजीनियर जावेद इक़बाल खान ने कहा मोदी और योगी की सरकार दमनकारी नीतियों से प्रदेश का हर इंसान परेशान है सरकार सिर्फ अपना वक़्त काट रही है आने वाले 2022 के चुनाव में जनता सबक सिखाकर समाजवादी लोगो को सरकार में आने का मौका देगी I