हाथरस गैंगरेप मामलाः सड़क पर उतरी काग्रेंस ज्ञापन सौपा ,राहुल गाँधी की गिरफ्तारी के खिलाफ दिया धरना हुए गिरफ्तार
फर्रूखाबाद। गुरूवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से रवाना हुए। लेकिन, उनके काफिले को यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया गया। जिसके बाद दोनों हाथरस पीड़िता से मिलने के लिए पैदल ही रवाना हो गए। लेकिन, अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब यह खबर काग्रेंस जिलाध्यक्ष कटियार को लगी तो नाराज काग्रेंस जनो ने फतेहगढ़ मार्ग पर जाम लगा विरोध किया। जिसके चलते फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने विजय कटियार अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटीए अभय यादव जिला महासचिवए अरविंद अग्निहोत्री एपुजारी कटियारए संतोष कुमार बाथम बादामसिंह यादव ज्ञानेंद्रप्रताप सिंह अजय अग्निहोत्री सनीजैन फाजिल खान संजय राठौर अभिषेक कटियार सोनू सिंह खुर्शीद आलम रघुवीर यादव रणवीर सिंहएशिवाशीष तिवारी, आदि को गिरफ्तार कर लिया। करीब 1 घंटें बाद सभी को नीजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
इससे पूर्व यूपी की बिगड़ी कानून व्यवस्था और हाथरस कांड से आक्रोशित कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर उन्हें राज्यपाल क सम्बोधित ज्ञापन सौपाद्य जिसमे सीएम योगी के इस्तीफे की मांग की गयी हैद्य
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पुलिस लाइन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचे। कांग्रेसी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों नें कहा कि हाथरस कांड में पीड़िता का शव मध्यरात्रि में जला देना कानून का मजाक और लोकतंत्र की हत्या है। यूपी सरकार और पुलिस यह करके अपना खोखलापन दर्शा रही है।
यूपी की कानून व्यवस्था खस्ता हाल हो गयी है। अपराधी और यूपी पुलिस का गठजोड़ चल रहा है। आज पूरे प्रदेश में हत्या-बलात्कार व लूट चरम पर हैद्य कांग्रेसियों ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर सीएम योगी से इस्तीफे की मांग की।
